शर्त्तहीन प्रेम 

सृष्टि का अर्थ है कि ईश्वर ने शब्द मात्र से उनकी रचना की है। ऐसा हो जा और वैसा ही हो गया। अगर एक टेबल का उदाहरण लिया जाय तो बढ़ई ने सिर्फ उसे एक नया रूप दिया है। बनाने के क्रम में विभिन्न औजारों का इस्तेमाल किया गया। सृष्टि दर्शाती है कि ईश्वर सर्वशक्तिमान है। ईश्वर के वचन में शक्ति है जिन्होंने सब को अच्छा, सुन्दर और अद्भुत बनाया है।
आज के दोनों पाठ विश्वास को उजागर करते हैं। ईसा की प्रसिद्धि दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। लोग उनके कार्यों से अत्यन्त प्रभावित हैं। उनका दृढ़ विश्वास हमारे विश्वास को झकझोर देता है। हम सवाल करते हैं कि क्या हममें इतना विश्वास है? कब हमारा विश्वास राई के दाने के बराबर होगा? जब कभी ईसा लोगों को चंगाई प्रदान करते हैं, वे कहते हैं कि तुम्हारे विश्वास ने तुम्हें चंगा किया है। ईश्वर हमें दिन- प्रतिदिन के जीवन में अपने ख्रीस्तीय विश्वास में परिपक्व होने के लिए अवसर देते हैं। हम इसे पहचानें।
हममें मानवीय स्वभाव है और अपना उल्लू सीधा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। लोग ईसा से मात्र पाना चाहते हैं, अपनी आवश्यकता को लेकर आते हैं। दूसरी तरफ, ईसा ईश्वर के राज्य का प्रचार करने के लिए आते हैं और लोगों ने उसे नहीं स्वीकारा। ईसा सदैव लोगों की शर्त्तहीन मदद करते हैं। इसी बात को वे अपने शिष्यों को भी सिखाना चाहते हैं। हम याद करते हैं कि पुण्य शुक्रवार के दिन हम अपने रागों में अलापते हैं मेरे लोगो मैंने तुम्हारे लिए क्या किया? जो हमें याद दिलाता है कि ईश्वर ने हमारे लिए जो किया है उसके प्रति कृतज्ञ रहें। शुक्रिया अदा करें।

Add new comment

10 + 8 =