LISTEN
RVA LIVE
वाटिकन सिटी, 10 अक्तूबर 2016 (वीआर सेदोक): माता मरियम की जयन्ती के अवसर पर संत पापा फ्राँसिस ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि वे हम सभी के लिए येसु को देना चाहती हैं।
उन्होंने संदेश में लिखा, ″माता मरियम हम सभी के लिए येसु की महान कृपा को लाना तथा उनके साथ उनके प्रेम, उनकी शांति एवं उनके आनन्द को भी प्रदान करना चाहती हैं।″
ज्ञात हो कि 8 अक्तूबर को माता मरियम के सम्मान में जागरण प्रार्थना का आयोजन वाटिकन स्थित संत पेत्रुस महागिरजाघर में किया गया है तथा 9 अक्तूबर को उनके सम्मान में पूर्वाह्न 10.30 बजे समारोही ख्रीस्तयाग अर्पित किया जाएगा।
(उषा तिर्की)